संघ का आतंकवाद से रिश्तों की जांच हो : कांग्रेस
दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया, "राष्ट्र की सुरक्षा को चुनौती देने वाले रूढ़िवादी संगठनों की भूमिका को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"
"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि वह इस चेतावनी पर गौर करते हुए यथासंभव कड़ा कदम उठाए तथा आरएसएस एवं उसके सहयोगी संगठनों के आतंकियों से रिश्तों की जांच कराए, ताकि हाल के कुछ मामलों पर से पर्दा उठ सके।"
"आतंकवाद कहां से आता है और किस रूप में पेश होता है, इसका मजबूती और प्रभावी ढंग से पता लगाया जाना चाहिए।"
प्रस्ताव में जम्मू एवं कश्मीर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
प्रस्ताव में कहा गया है, "जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कांग्रेस राज्य के लोगों से अपील करती है कि वे शांति कायम रखें। हमें उम्मीद है कि अनवरत और अबाध वार्ता शुरू की गई है जो भारतीय लोकतंत्र की रूपरेखा और संघीय राजनीतिक प्रणाली के तहत समाधान तलाशेगी।"
प्रस्ताव में आतंकवाद, विद्रोह और चरम वामपंथ को देश के लिए 'गंभीर खतरा' बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications