कांग्रेस महाधिवेशन : प्रधानमंत्री की तरह दिखते व्यक्ति पर रहीं निगाहें
उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित बुराड़ी में आयोजित पार्टी के 83वें अधिवेशन में बहुत-से लोग 64 वर्षीय गुरमीत को कौतुक भरी नजर से देखते रहे और आनंदित होते रहे। गुरमीत ने कई सुरक्षाकर्मियों और अन्य पार्टी सदस्यों को संशय में डाल दिया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य गुरमीत ने आईएएनएस से कहा, "मैं जहां भी जाता हूं, मुझे देखकर लोग संशय में पड़ जाते हैं, खासतौर से सुरक्षाकर्मी दुविधा में पड़ जाते हैं। लेकिन मैं खुद को प्रधानमंत्री की तरह दिखने से बहुत खुश हूं।"
एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की बाईपास सर्जरी होनी थी। जब मैं मनमोहन सिंह से मिलने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गया तो अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मुझे देखकर दंग रह गए।"
उन्होंने कहा, "यहां तक कि प्रधानमंत्री भी मुझे अपने जैसा देखकर बहुत आनंदित होते हैं।"
अधिवेशन में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों के मंत्री एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरमीत सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाने का प्रस्ताव रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications