त्रिपुरा कोष के गबन में पूर्व विद्रोही गिरफ्तार (लीड-1)

अगरतला, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित विद्रोही संगठन के पूर्व नेता डेनियल देबबर्मा को 18.10 लाख रुपये के गबन के आरोप में त्रिपुरा की राजधानी में गिरफ्तार कर लिया गया। यह राशि आत्मसमर्पण कर चुके विद्रोहियों के लिए थी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को यहां दी।

प्रतिबंधित विद्रोही संगठन, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के स्यंभू गृह मंत्री, देबबर्मा(45) को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

देबबर्मा ने कई कार्यकर्ताओं के साथ 25 दिसम्बर, 2004 को आत्मसमर्पण किया था।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी त्रिदिब चंद्र राय भौमिक ने पूर्व विद्रोही नेता को रविवार को पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस निरीक्षक, मनींद्र चंद्र देबनाथ ने संवाददाताओं को बताया, "आत्मसमर्पण पैकेज के अनुसार डेनियल 'याकम' नामक एक सोसायटी के कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर रहा था। इस सोसायटी को त्रिपुरा सरकार से आजीविका विकास परियोजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके विद्रोहियों के लिए कोष प्राप्त होता था।"

उन्होंने कहा, "डेनियल ने सोसायटी के सदस्य सचिव का फर्जी हस्ताक्षर बना कर कई चेकों के जरिए बैंक से लगभग 18.10 लाख रुपये निकाल लिए थे।"

देबनाथ ने बताया, "राज्य जनजाति कल्याण विभाग द्वारा मार्च में पुलिस में डेनियल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।"

उल्लेखनीय है कि एनएलएफटी एक अन्य प्रतिबंधित संगठन ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के साथ स्वतंत्र जनजाति राज्य के लिए संघर्ष कर रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+