खुद को घिरी हुई महसूस कर रही है कांग्रेस : भाजपा

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उसे 'घिरी हुई पार्टी' करार दिया और कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्ष के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने संवाददाताओं से कहा, "सोनिया के भाषण से पता चलता है कि पार्टी घिरी हुई है। उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की विफलताओं से जुड़े मुद्दों से लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास किया।"

सीतारमन ने कांग्रेस के 83वें अधिवेशन में सोनिया गांधी द्वारा दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितताओं की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की भाजपा की मांग को 'राजनीतिक ब्लैकमेल' बताया और संसद में गतिरोध के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, "गांधी ने विपक्ष को अपशब्द कहे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए मिथ्या उग्रता दिखाई। विपक्ष शांतिपूर्ण ढंग से यह सब देख रहा है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक ब्लैकमेल का आरोप लगाया। मैं आप सबको बता दूं कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर कार्रवाई में देरी पर 2009 में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। समूचे देश ने देखा कि मामले की जांच जेपीसी से न कराने की जिद पर कांग्रेस किस तरह अड़ी हुई है। ब्लैकमेल शब्द से कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस आपातकाल की भाषा बोल रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+