कांग्रेस महाधिवेशन : प्रधानमंत्री को करना पड़ा इंतजार (झलकियां)

रविवार को अधिवेशन की शुरुआत के समय पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और राज्य प्रमुख जे.पी. अग्रवाल करेंगे, लेकिन मंच पर माला और शॉल पहुंचने में जरूरत से ज्यादा समय लग गया।

दिल्ली के दोनों नेताओं ने सोनिया गांधी को फूलों का एक गुलदस्ता, एक माला और एक शॉल देकर सम्मानित किया।

इसके बाद मंच पर कुछ देर तक प्रधानमंत्री के सम्मान के लिए माला और शॉल नहीं पहुंची।

अपने सम्मान में विलम्ब होता देख प्रधानमंत्री अपनी जगह पर जाकर बैठ गए। इसी बीच अग्रवाल मंच से जाकर माला ले आए और प्रधानमंत्री को अंतत: सम्मानित किया गया।

पुस्तक का आवरण हटाने में सोनिया को हुई दिक्कत :

अधिवेशन में पार्टी के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर कांग्रेस के इतिहास के दो भागों वाली पुस्तक का विमोचन हुआ। लेकिन पुस्तक का आवरण हटाने में सोनिया गांधी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके काफी प्रयास करने के बाद भी पुस्तक आवरण से बाहर नहीं आया।

इसे देखते हुए वहां मौजूद अन्य नेताओं ने उनकी मदद की। तब जाकर पुस्तक कहीं आवरण मुक्त हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+