कांग्रेस महाधिवेशन : सोनिया के नेतृत्व की सराहना

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस के 125वें वर्ष के संकल्प पत्र में सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया है कि पार्टी युवाओं को अपनी विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

पार्टी के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां आयोजित 83वें महाधिवेशन में वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करती रही है।

28 दिसम्बर को पार्टी की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए एंटनी ने कहा कि अधिवेशन उन निष्ठावान समर्थकों को सलामी देने का एक सुअवसर है, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बुनियाद रखी।

उन्होंने कहा, "विश्व के सबसे पुराने लोकतांत्रिक आंदोलनों में से एक हमारी यात्रा में यह अधिवेशन सत्र एक ऐतिहासिक स्थल-चिह्न् है। यह एक प्रेरणादायक क्षण है, न केवल लाखों कांग्रेसजनों के लिए, बल्कि पूरे विश्व के उन सभी लोगों के लिए जो मानवीय गरिमा और स्वाधीनता में विश्वास करते हैं।"

देश के स्वाधीनता आंदोलन और स्वाधीनता के बाद इसके विकास में पार्टी के योगदान को याद करते हुए संकल्प पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस ने सफलतापूर्वक बहुआयामी चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है।

संकल्प पत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करने वाले नेताओं महात्मा गांधी, जवारलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को याद किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+