शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश), 19 दिसंबर (आईएएनएस)। झोतेश्वर पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक बी.एस. चौहान ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि एक हस्तलिखित पत्र झोतेश्वर आश्रम में आया है जिसमें शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी दी गई है।
चौहान ने कहा कि यह पत्र सामान्य डाक से आया है। इसकी भाषा और लिखावट पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मामला झोतेश्वर पुलिस चौकी में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को पता चला है कि यह पत्र जबलपुर से भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications