अमिताभ बच्चन सुनाएंगे नर्मदा की गाथा
भोपाल, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। आने वाले दिनों में आप भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी की गाथा सुन सकेंगे। नर्मदा की गाथा को अपनी आवाज देने पर बच्चन ने सहमति जताई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और नर्मदा संरक्षण अभियान के कार्यकर्ता अनिल माधव दवे ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि शनिवार को उनकी अमिताभ बच्चन से मुम्बई में मुलाकात हुई। बच्चन ने नर्मदा की गाथा को अपनी आवाज देने की हामी भर दी है। इस मौके पर जया बच्चन भी मौजूद थीं।
दवे ने बताया कि नर्मदा की गाथा पर केंद्रित ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन सूत्रधार (एंकर) होंगे। इस कार्यक्रम को तैयार करने की कार्ययोजना जल्द ही बनेगी। इस कार्यक्रम में संगीत किसका हेागा, इस पर अभी विचार होना है। उन्होंेने बताया कि इस योजना को कार्यरूप देने में छह माह लग सकते हैं।
नर्मदा मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी है और इस पर कई परियोजनाएं बनी हैं जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद इस नदी पर प्रदूषण का खतरा भी बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications