कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय सुनी जानी चाहिए : सोनिया
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 83वें महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह जरूरी है कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुने क्योंकि वे पार्टी के लिए 'कान' होते हैं और वे जमीनी हकीकत जानते हैं।
राजधानी के बुराड़ी इलाके में चल रहे तीन दिवसीय महाधिवेशन में उन्होंने कहा कि संगठन में अधिक युवाओं को शामिल किए जाने के लिए पार्टी ने काफी काम किया है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे संगठन को गम्भीरता से लें और उनकी राय पर संवेदनशील बने। कार्यकर्ताओं की बात सुनी जानी चाहिए और जरूरी होने पर अवश्य कार्रवाई की जानी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि पार्टी ही है जो सरकार बनाती है।
हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के संदर्भ में सोनिया ने कहा कि वहां पर पार्टी को जमीनी स्तर पर तैयार करना होगा, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है, हालांकि आगे का रास्ता कठिन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications