कोलम्बिया में मुसलाधार बारिश, मृतकों की संख्या 281 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 271 लोग घायल हो गए।
कोलम्बिया में रेडक्रास के निदेशक कार्लोस इवान मार्केज ने बताया 68 लोग लापता हो गए हैं जबकि देश भर में हो रही बारिश से 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
बारिश की वजह से 3100 मकानों को नुकसान पहुंचा है। आंतरिक एवं न्याय मंत्रालय ने अपनी जोखिम प्रबंधन एजेंसी के हवाले से कहा है कि मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।
शुक्रवार को वेनेजुएला की सीमा से सटे ग्रेनमालोट शहर के तीन हजार से ज्यादा लोगों को भूस्खलन के खतरे की वजह से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
वर्ष 2010 में बारिश की वजह से 40 राष्ट्रीय राजमार्गो और बहुत से पुलों, चिकित्सा केंद्रों, स्कूलों और लाखों हैक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications