भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं : सोनिया
भ्रष्टाचार पर विपक्षी दलों के रुख की आलोचना करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने एक मिसाल कायम की है और केवल आरोप के आधार पर मंत्रियों और मुख्य मंत्रियों के इस्तीफे लिए हैं।
उन्होंने अपने सम्बोधन में पार्टी से अपनी विरासत पर गर्व करने के साथ-साथ आत्मनिरीक्षण करने की बात कही।
सोनिया ने आतंकवाद के मुद्दे पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि पार्टी हर तरह के आतंकवाद को खतरनाक मानती है चाहे वह बहुसंख्यक समुदाय द्वारा फैलाया जा रहा हो या फिर अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा।
इससे पहले उन्होंने अपने सम्बोधन की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद करते हुए देश की धर्मनिरपेक्ष धवि को बनान रखने के लिए साम्प्रदायिकता से लड़ने की जरूरत बताई।
सोनिया ने कहा, "आज हम पार्टी की 125वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पिछले एक दशक में पार्टी ने कई जीत और हार देखी हैं। भविष्य के लिए हमें एक मजबूत इच्छाशक्ति को दिखानी होगी।"
उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आत्मनिरीक्षण करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications