हैती में हैजे से मरने वालों की संख्या 2,535 हुई
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कैरेबियाई देश हैती में खतरनाक संक्रामक बीमारी हैजे की वजह से 2,535 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी तक 114,497 लोग बीमार हुए हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जनसंख्या एवं जनस्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश भर में इस बीमारी से प्रभावित लगभग 58,190 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 56,463 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
हैती के सभी 10 प्रांतो में हैजा फैला हुआ है। मंत्रालय के मुताबिक देश के पश्चिमोत्तर प्रांत आर्तीबोनिते में इस बीमारी से सबसे अधिक 807 लोगों की मौत हुई है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि महामारी फैलने के कारणों की जांच के लिए जल्द ही विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications