अफगानिस्तान में सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला
कुंदुज शहर की पुलिस के मुताबिक कम से कम तीन आत्मघाती हमलावरों ने रविवार सुबह करीब छह बजे प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसमें से दो ने गोलीबारी के दौरान अपने आप को उड़ा दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 10 पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान केंद्र के भीतर गोलीबारी की आवाज सुनी जा रही थी।
तालिबानी आतंकवादियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को कुंदुज का अचानक दौरा कर जर्मन सैनिकों से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications