बांग्लादेश में नौका हादसा, 35 मरे
ढाका से लगभग 290 किलोमीटर दूर यह हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरबोट और नौका आपस में टकरा गई। यह दुर्घटना लगभग 9.30 बजे रात को हुई। हादसे के बाद नाव पर सवार एक किसान मोहब्बत अली ने पानी में कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक नाव पर लगभग 40 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ लोगों को बचा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सविस।


Click it and Unblock the Notifications