इजरायली हमले में 5 फिलीस्तीनी विद्रोही मारे गए (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इजरायली सेना के प्रवक्ता ने इजरायली रेडियो को बताया, "वायु सेना ने लड़ाकू विमानों से गाजा पट्टी में हमला किया जिसमें पांच फिलीस्तीनी विद्रोही मारे गए। वे इजरायली सीमा में रॉकेट से हमला करने का प्रयास कर रहे थे।"
फिलीस्तीन के चिकित्सकों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुए इस हमले में पांच विद्रोही मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद ही एंबुलेंस को घटनास्थल की तरफ जाते देखा गया और उसके बाद पांच शवों को अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में मारे गए विद्रोहियों की पहचान नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications