रूस में पुलिस ने 2,100 लोगों को हिरासत में लिया

मास्को, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस में पुलिस ने स्थानीय लोगों और प्रवासियों के बीच हिंसक झड़प को रोकने के लिए राजधानी मास्को और उसके आसपास के इलाकों से 2,100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता येवगेनी गिलदीव ने बताया कि मास्को में लगभग 1,300 लोगों को चाकू और छोटे हथियारों के साथ हिरासत में लिया गया। इसके अलावा मास्को के आसपास के क्षेत्रों से पुलिस ने 800 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उधर, मास्को के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अल-रसियन एक्जीबिशन सेंटर (वीवीटी) के निकट भी लगभग 100 लोगों को पलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक नेशननल डेमोक्रेटिक एलायंस ने मास्को के ओस्टाकिनो ब्राडकास्टिंग सेंटर के सामने एक रैली का आयोजन किया था जो वीबवीटी के काफी नजदीक है। लोग क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को मीडिया द्वारा कवर नहीं किए जाने के कारण यह प्रदर्शन कर रहे थे।

एकत्र लोग एक बैठक आयोजित करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। बाद में पुलिस ने पचास से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+