गाजा में विस्फोट, 5 मरे
गाजा, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के गाजा पट्टी में शनिवार रात को रहस्यमयी परिस्थतियों में विस्फोट होने से पांच फिलीस्तीनी आतंकवादियों की मोत हो गई। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मध्य गाजा पट्टी के दक्षिण में तेज धमाके की आवाज सुनी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल की तरफ एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया। पांच लोगों के शवों को समीप के ही एक अस्पताल में ले जाया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications