रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य और 15 यात्री सवार थे। रात के समय उतरते समय जमीन से टकराकर यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

'रसियन एविएशन कमेटी' के प्रवक्ता ने बताया, "इस हादसे में चालक दल के प्रमुख की जान चली गई जबकि यात्री घायल हुए हैं।" उन्होंने कहा कि चालक दल के बाकी दो सदस्यों के बारे में पता नहीं चल सका है।

प्रवक्ता ने बताया कि यमाल हवाई कम्पनी का हेलीकॉप्टर भूवैज्ञानिकों को लाबीतनंगा कस्बे से बोवानेनकोवो स्थित हाइड्रोकार्बन क्षेत्र ले जा रहा था। यहां रूस की बड़ी ऊर्जा कम्पनी गैजप्रोम का काम चल रहा है।

प्रवक्ता के मुताबिक हादसे में घायल लोगों को वहां से निकालने के लिए यमाल हवाई कम्पनी का दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को हुए एक अन्य हादसे में एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई जबकि चालक दल के तीन सदस्य घायल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+