त्रिपुरा में पूर्व अलगाववादी गिरफ्तार
प्रतिबंधित आतंकी संगठन, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के स्यंभू गृह मंत्री, देबबर्मा(45) को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
देबबर्मा ने कई कार्यकर्ताओं के साथ 25 दिसम्बर, 2004 को आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस निरीक्षक, मनींद्र चंद्र देबनाथ ने संवाददाताओं को बताया, "आत्मसमर्पण पैकेज के अनुसार डेनियल 'याकम' नामक एक सोसायटी के कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर रहा था। इस सोसायटी को त्रिपुरा सरकार से आजीविका विकास परियोजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों के लिए कोष प्राप्त होता था।"
देबनाथ ने कहा, "डेनियल ने सोसायटी के सदस्य सचिव का फर्जी हस्ताक्षर बना कर कई चेकों के जरिए बैंक से लगभग 18.10 लाख रुपये निकाल लिये थे।"
देबनाथ ने बताया, "राज्य जनजाति कल्याण विभाग द्वारा मार्च में पुलिस में डेनियल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications