कॉलेज परिसरों में हिसा बंद होनी चाहिए : बुद्धदेव
कोलकाता में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बुद्धदेव ने कहा, "कॉलेज परिसर में हिंसा में एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि एक अन्य को आंख में गंभीर चोटें आईं। इस तरह की घटनाएं बिल्कुल अस्वीकार्य हैं और परिसर में होने वाली हिंसा को तत्काल रोका जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि हावड़ा जिले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के समर्थक स्वपन कोल की हावड़ा जिले में स्थित अंदुल कॉलेज में चुनाव के लिए नामांकन भरते समय पीटे जाने की वजह से मौत हो गई थी। तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) और एसएफआई के बीच गुरुवार को हुई झड़प के बाद यह घटना सामने आई थी।
एक अन्य घटना में दक्षिण कोलकाता में आशुतोष कॉलेज के बाहर गुरुवार को दो गुटों के बीच झड़प में 10 छात्र घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications