..नहीं तो बोझ बन जाएगा यह ईंधन : राहुल

कांग्रेस के 83वें अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा, "गांधीजी ने पहली बार हमें एक राष्ट्र के रूप में सोचना सिखाया। आजादी के बाद हमारे नेताओं ने इसे आगे बढ़ाया और विकास की नींव रखी। आज हमारे पास युवा आबादी के रूप में अमूल्य ईंधन है। ये विकास के वाहन से जुड़ने को तैयार हैं। मौका नहीं देने पर यह ईंधन बोझ बन जाएगा।"

उन्होंने कहा कि आजादी बेमानी है जब तक कि इसका एहसास कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कमजोर होता है तो अराजकता बढ़ती है।

महिला आरक्षण की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा, "अब हम महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं भी घबरा रहा हूं कि कहीं मुझे अमेठी से हटना न पड़े।"

पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की ओर ध्यान देते हुए राहुल ने कहा, "जमीनी कार्यकर्ताओं की कितनी सुनवाई होती है? जबकि वे सरकार व संगठन की कड़ी हैं। यहां कई केंद्रीय मंत्री व राज्यों के मुख्यमंत्री बैठे हैं। मैं उनसे बस इतना कहना चाहूंगा कि वे अपने व्यस्त समय में से थोड़ा सा समय कार्यकर्ताओं के लिए भी निकालें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+