रॉकेट लांचिंग का कार्यक्रम स्थगित
जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हिकल (जीएसएलवी) नामक इस रॉकेट को आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-5पी को लेकर उड़ान भरना था।
इसरो की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार 20 दिसम्बर को प्रस्तावित जीएसएलवी की लांचिंग, रूसी क्रायोजेनिक इंजन के एक वाल्व में मामूली लीक पाए जाने के बाद स्थगित कर दी गई है।
यह लीक उल्टी गिनती शुरू होने के पूर्व की गई जांच-पड़ताल के दौरान पकड़ में आई।
इसरो के अनुसार उपग्रह लांचिंग की नई तारीख लीक के कारणों का पता लगाने और उसका उपचार किए जाने के बाद तय की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications