सहायतार्थ कार्यो के लिए राजकुमार हैरी सम्मानित
हैरी ने अपने प्रयास की बदौलत लेसोथो में रहने वाले गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए लाखों यूरो जमा किए।
जर्मनी के राष्ट्रपति क्रिस्टीयन वुल्फ्फ की पत्नी बेटिना वुल्फ्फ ने शनिवार को हैरी का टेलीविजन के माध्यम से जर्मनीवासियों से परिचय कराया और सम्मानित किया।
इस दौरान बेटिना ने कहा, "आपने अपने प्रयासों से 3000 बच्चों की मदद की है। इसके लिए जर्मनी की ओर से आपको वार्षिक हर्ज फुएर किन्डर (बच्चों जैसा दिलवाला) पुरस्कार दिया जा रहा है।"
पुरस्कार गरीब और जरूरतमंदों के लिए धनराशि जमा करने वाली किसी खास शख्सियत को हर वर्ष दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications