कांग्रेस अधिवेशन में बिहार के कार्यकर्ताओं का हंगामा
महाधिवेशन के दूसरे दिन दोपहर बाद राजनीतिक प्रस्ताव पर चल रही बहस में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही महासचिव मुकुल वासनिक उठे वैसे ही बिहार इकाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा आरम्भ कर दिया। इन कार्यकर्ताओं ने उन्हें बोलने देने से रोका और उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। ज्ञात हो कि वासनिक को चुनाव के दौरान बिहार का प्रभारी बनाया गया था।
एक महिला कार्यकर्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं अपने क्षेत्र में टिकट की प्रबल दावेदार थी लेकिन मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि वासनिक ने एक अन्य उम्मीदवार को टिकट बेच दिया, जिसके जीतने की संम्भावना कतई नहीं थी।"
इस कार्यकर्ता ने कहा, "वासनिक को बोलने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे चुनाव में टिकट बेचे हैं। यही वजह रही कि कांग्रेस को बिहार में बुरी हार का सामना करना पड़ा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications