सिरसा में बोरे से युवती महिला के शव के टुकड़े बरामद
पुलिस के मुताबिक युवती के शरीर के अंग कंगनपुर गांव में एक बोरे से बरामद किए गए।
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया, "युवती का सिर और शरीर के निचले हिस्से बरामद किए गए हैं। उसकी उम्र 20 के आसपास है और उसकी शिनाख्त बहुत मुश्किल है। यह सम्मान के नाम पर हत्या का मामला हो सकता है। मामले की जांच में खोजी कुत्तों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।"
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को एक स्कूली इमारत में काम कर रहे मजदूरों ने संदिग्ध बोरे के बारे में ग्राम प्रधान को सूचना दी थी।
सिंह ने कहा, "हमने उन दो परिवारों को सूचित कर दिया है जिन्होंने पिछले एक महीने में लड़कियों के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications