फिलीपींस में होटल में आग,15 मरे, कई घायल (लीड-1)
मनीला, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी फिलीपींस के एक पांच मंजिला होटल में रविवार तड़के भड़की आग में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा कागायान सूबे के तुगुगाराओ शहर में एक पांच मंजिले होटल में हुआ। सूबे के पुलिस प्रमुख सीनियर सुपरीटेंडेंट माओ अप्लास्का ने बताया कि हादसे में मारे गए 15 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, "सभी पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं।"
पुलिस प्रमुख ने कहा कि इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। आग पांच मंजिला इमारत के सबसे निचले तल में एक मोटरसाइकिल की दुकान में लगी थी। पीड़ितों में अधिकतर छात्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications