श्रीनगर में रविवार रहा मौसम का सबसे सर्द दिन
पुराना श्रीनगर के 61 वर्षीय माजिद शेख ने कहा, "बाहर जाते समय हम गर्म कपड़े पहन रहे हैं और सर्दी से बचने के लिए काफी ऐहतियात बरत रहे हैं।"
श्रीनगर में मौसम विभाग के सहायक अधिकारी एम. एस. वानी ने कहा, "न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। लेह में तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस तथा कारगिल में शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
वानी ने कहा, "पहलगाम में तापमान शून्य से सात डिग्री तथा गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले के एक निवासी बशीर अहमद वार ने कहा, "सुबह में पानी की आपूर्ति करने वाले नलों में आपूर्ति बाधित हो रही हैं। उन्हें सही करने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है।"
अधिकारियों ने अगले दो दिनों में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। अधिकारियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है और अगले कुछ दिनों में मौसम में सुधार होने की संभावना बहुत कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications