पाकिस्तान-चीन की दोस्ती सदाबहार : जियाबाओ

'जियो न्यूज' के अनुसार पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हुए जियाबाओ ने कहा कि पाकिस्तान ने 2008 में विनाशकारी भूकम्प के बाद चीन को आपता सहायता मुहैया कराई थी, और उसके बदले में चीन की जनता और सेना ने पाकिस्तान के बाढ़ग्रस्त दूरदराज के इलाकों में राहत सामग्रियों को पहुंचाने में मदद की।

जियाबाओ ने कहा, "पाकिस्तान महान राष्ट्र है और यहां मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है। पाकिस्तान-चीन की दोस्ती हमारे खून में है। यह सदाबहार दोस्ती है।"

जियाबाओ ने कहा कि सभी निर्णायक क्षणों में पाकिस्तान चीन के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन सभी अच्छे-बुरे दिनों में पाकिस्तान की मदद करेगा।

जियाबाओ ने पाकिस्तानी कहावत दोहराते हुए कहा, "अच्छा पड़ोसी अल्लाह का करम है।" और इसी तरह की एक चीनी कहावत दोहराते हुए उन्होंने कहा, "अपने दूर रहने वाले रिश्तेदारों से अधिक महत्व अपने पड़ोसियों को दीजिए।"

जियाबाओ ने उम्मीद जाहिर की कि पाकिस्तान अपनी समस्याओं से उबर जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन सरकार और जनता इस प्रयास में पाकिस्तान के साथ खड़ी रहेगी।

जियाबाओ ने कहा कि समय के साथ द्विपक्षीय सम्बंध और मजबूत होंगे।

वैश्विक आतंकवाद के संदर्भ में जियाबाओ ने कहा कि आतंकवाद का किसी धर्म से कोई सम्बंध नहीं है और इस बारे में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए।

जियाबाओ ने यह भी घोषणा की कि चीन कम से कम 500 पाकिस्तानी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। उन्होंने 100 पाकिस्तानियों को चीनी भाषा सीखने का अवसर देने और पाकिस्तानी जनता के लिए कम से कम 2,000 मोतियाबिंद के ऑपरेशन का प्रस्ताव दिया।

इसके पहले सीनेट अध्यक्ष फारुख एच.नाइक ने संसद परिसर में पहुंचने पर जियाबाओ की अगवानी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+