प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमला निंदनीय : सोनिया

पार्टी के 83वें महाधिवेशन के मौके पर अपने सम्बोधन में सोनिया ने कहा, "मनमोहन सिंह ने राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के प्रति दृढ़ समर्पण दर्शाया है। पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।"

सोनिया ने कहा, "मैं हमारे प्रधानमंत्री के बारे में कुछ कहना चाहूंगी। वह 'संयम, गरिमा और निष्ठा' की प्रतिमूर्ति हैं। उन पर भारतीय जनता पार्टी का व्यक्तिगत हमला निंदनीय है।"

उन्होंने कहा, "तूफान में भी शांत रहने के उनके विवेकपूर्ण नेतृत्व, राष्ट्र की समृद्धि के प्रति प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 'अचल समर्पण' के लिए मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगी।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जबरदस्त समर्थन ऐसे मौके पर किया है जब 2 जी स्पेक्ट्रम घोटााले और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में उनकी कथित अकर्मण्यता के लिए भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+