कांग्रेस मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ मिसाल कायम करें : सोनिया
कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को निशाना बनाते हुए सोनिया ने कहा, "मैं चाहूंगी कि कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारों (भूमि आवंटन के विवेकाधीन अधिकार) की समीक्षा कर और उन्हें त्याग कर मिसाल कायम करें।" कर्नाटक की बी.एस.येदियुरप्पा सरकार भूमि आवंटन के मामले में भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी है।
यहां बुराड़ी में पार्टी के 83वें महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि पार्टी नेताओं को अपनी ईमानदारी और जवाबदेही के प्रति किसी किस्म के संदेह की गुंजाइश नहीं छोड़नी चाहिए।
उन्होंने कहा, "सादगी और मितव्ययता का रास्ता अपनाया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को शादी या जन्मदिवस समारोह मनाना छोड़ देने चाहिए।
उन्होंने कहा, "ऐसे समारोह संयमित रूप से मनाए जा सकते हैं। हमें मिसाल कायम करनी चाहिए। दौलत का अभद्र प्रदर्शन बंद होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications