पाकिस्तान-चीन के बीच 22 आर्थिक समझौते (लीड-1)

अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों की द्विपक्षीय बैठक के बाद शुक्रवार को 20 अरब डॉलर मूल्य के 13 समझौते हुए थे, इसके बाद आज नए समझौते हुए हैं।

चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने एक व्यापार सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस सम्मलेन में दोनों दोनों देशों के व्यापार प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सम्मलेन में दोनों देशों के बीच ताजा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

गिलानी ने कहा कि दोनों देशों के कारपोरेट और व्यापार क्षेत्रों को पाकिस्तान द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यापार अवसरों का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।

वहीं वेन ने अपने देश के व्यापारियों से पाकिस्तान में निवेश करने और चीन के पुराने मित्र के साथ आर्थिक सम्बंधों के निर्माण में मदद करने का अनुरोध किया।

चीनी प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे बीच मजबूत राजनीतिक सम्बंध है और अब हम आर्थिक सम्बंधों का निर्माण कर रहे हैं। इसका प्रमाण है कि वर्ष 2000 में दोनों देशों के बीच का व्यापार जो एक अरब डॉलर था वह वर्ष 2009 में बढ़कर सात अरब डॉलर हो गया है।"

राज्य द्वारा संचालित पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने कहा कि समझौतों से पाकिस्तान में 25 अरब डॉलर का निवेश होगा और वर्ष 2015 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना 15 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है।

जियाबाओ चीन और पाकिस्तान के रक्षा आधारित संबंधों को आगे बढ़ाकर व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों तक ले जाने के लिए पाकिस्तान आए हैं।

शनिवार सुबह उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ पाकिस्तान-चीन मैत्री केंद्र का उद्घाटन किया। चीनी प्रधानमंत्री ने इसे 'पारंपरिक मित्रता का प्रतीक' बताया।

इस दौरान चीन ने घोषणा की कि वह पाकिस्तान में अगले दो साल में 1000 मोतियाबिंद रोगियों के मुफ्त इलाज के लिए डॉक्टरों का एक दल भेजेगा। इसके अलावा वह अगले तीन साल तक पाकिस्तान के 500 छात्रों को छात्रवृत्ति भी देगा।

जियाबाओ पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से राजकीय भोज के दौरान मुलाकात करेंगे, जिसमें विपक्षी नेता नवाज शरीफ और अन्य सभी दलों के नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान चीन को भारत के खिलाफ अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त समझता है। लेकिन चीन पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के साथ भी अपने रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। इसलिए उसने पाकिस्तान से पहले भारत की यात्रा की। भारत के साथ उसने 2015 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

पाकिस्तान और चीन के बीच पंजाब प्रांत में परमाणु बिजली संयंत्र बनाने के एक समझौते पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं।

चीन ने पहले ही पाकिस्तान में दो परमाणु बिजली घर बनाने में मदद की है। इनमें से एक काम कर रहा है, जबकि दूसरा लगभग तैयार होने को है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+