छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
रायपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में पुलिस के एक दस्ते और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ शनिवार को राज्य के तनावग्रस्त बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले के घने जंगली एवं पहाड़ी इलाके में शुरू हुई।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि शनिवार की देर शाम मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला पुलिस के संयुक्त दस्ते पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
एक अधिकारी ने कहा, "मुठभेड़ जारी है और हमारे जवान जवाबी हमला कर रहे हैं। अभी तक किसी तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से बीजापुर की दूरी लगभग 420 किलोमीटर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications