प्रणब को बताया है वामपंथी सरकार की तनाशाही : ममता
कोलकाता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था समाप्त हो गई है। वामपंथी सरकार का शासन सैन्य शासन में तब्दील हो गया है। इस तानाशाही को स्वीकार नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी सरकार के शासन में करीब 55,000 लोग मारे गए हैं और पिछले एक वर्ष में अकेले करीब 2,000 तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जान गई है।
उन्होंने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में घटक दल होने के नाते राज्य की स्थिति के बारे में केंद्र सरकार को सूचित करना मेरा कर्तव्य बनता है। राज्य में पैदा अराजकता के बारे में हमारे पास छह भागों में विस्तृत रिपोर्ट है।"
रेल मंत्री ने कहा, "मैंने इस बारे में प्रणब मुखर्जी को बताया है.. मैंने उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। हम वामपंथी सरकार के कुप्रशासन के खिलाफ अकेले लड़ेंगे.. हम उनसे भयभीत नहीं हैं। इसके पहले सिंगूर और नंदीग्राम में उनके खिलाफ हम अकेले लड़ चुके हैं।"
इंड़ो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications