पाकिस्तान और चीन के बीच हुए कई समझौते
इस्लामाबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए। ये समझौते आर्थिक, ऊर्जा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने से सम्बंधित हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और वेन जियाबाओ दस्तावेजों पर हुए हस्ताक्षर के गवाह बने। दोनों देशों के सम्बंधित मंत्रियों ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। जिन प्रमुख क्षेत्रों में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए उनमें प्रबंधन, शिक्षा, प्रशिक्षण, रेलवे, कला-संस्कृति, सड़क परिवहन, आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications