उल्फा के साथ वार्ता जल्द : हालदार
नई दिल्ली के शांति वार्ताकार पी.सी. हालदार ने संवाददाताओं से कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि उल्फा के साथ वार्ता जल्द ही शुरू होगी, संभवत: अगले कुछ हफ्तों में।"
हालदार इससे पहले शुक्रवार को दिन में गुवाहाटी के केंद्रीय कारागार में उल्फा के अध्यक्ष अरबिंद राजखोवा के साथ लगभग एक घंटे तक बातचीत की। बातचीत शांति वार्ता शुरू करने के तौर-तरीकों पर की गई।
हालदार ने कहा, "मुझे शांति वार्ता शुरू करने में अब कोई अड़चन नजर नहीं आ रही है।"
उल्फा अध्यक्ष ने भी ऐसा ही विचार प्रकट किया और औपचारिक तौर पर शांति वार्ता शुरू करने पर आशावादी दृष्टिकोण का संकेत दिया।
उल्लेखनीय है कि उल्फा अध्यक्ष के अलावा दो और उल्फा नेता- स्वयंभू विदेश सचिव साशा चौधरी एवं वित्त सचिव चित्रबान हजारिका जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications