'पूंजीवादी मित्रता' का उदाहरण है स्पेक्ट्रम घोटाला : येचुरी
कोलकाता स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में व्याख्यान देते समय येचुरी ने कहा, "गैर-दूरसंचार कम्पनियों ने 2जी लाइसेंस खरीदा और मुनाफे के लिए उन्होंने अपने लाइंसेंस को नौ से 12 गुना से अधिक कीमत पर टेलीफोन कम्पनियों को बेच दिया।"
उन्होंने कहा कि पूंजीवाद लाभ से संचालित होता है और जब राज्य के कानून को किसी खास कारोबारी समूह के फायदे के लिए तोड़ा-मरोड़ा जाता है, तो इससे पूंजीवादी मित्रता का रूप सामने आता है।
येचुरी ने गैरकानूनी खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को भी पूंजीवादी मित्रता का उदाहरण बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications