देश की संपत्ति की सबसे बड़ी लूट स्पेक्ट्रम घोटाला : यादव

गाजियाबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) प्रमुख और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समन्वयक शरद यादव ने शुक्रवार को यहां 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को 'देश की संपत्ति की सबसे बड़ी लूट' बताया। उन्होंने इसके लिए सरकार को फटकार भी लगाई।

यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 'देश के राजस्व को लूटने वाले घोटालेबाजों' के भाग्य का फैसला जनता द्वारा किया जाना चाहिए।

यादव ने कहा कि केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल जांच में आई तेजी का श्रेय लेना चाहते हैं, जबकि इसमें तेजी सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आई है।

उन्होंने मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्वायत्त इकाई बनाने की मांग की। इसके अलावा यादव ने स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच जेपीसी से कराने के औचित्य को बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+