नक्सली समर्थकों का बंद सोमवार को
पीसीएपीए के प्रवक्ता ने पश्चिम मिदनापुर के लालगढ़ इलाके से आईएएनएस को फोन पर बताया, "सोमवार को पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मिदनापुर जिले में बंद का एलान किया गया है। इन जिलों में रहने वाले आम जनजाति के लोगों को संयुक्त बलों और माक्सवार्दी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संत्रास का सामना करना पड़ रहा है।"
प्रवक्ता ने कहा, "सरकार और प्रशासन से हमारी मांग है कि हमारे लोगों पर अत्याचार बंद हो। लोगों से हमारी अपील है कि वे बंद का समर्थन करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications