छींटाकशी से क्ष्झुब्ध 2 बहनों ने किया आत्मदाह
कोतवाली शहर इलाके के कोठीवाल नगर में गीता (25) और नीतू (22) ने अपने घर के कमरे में खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस का कहना है कि घटना के समय लड़कियों की मां दूसरे कमरे में सो रही थी। चीख-पुकार सुनकर जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों बहनें बुरी तरह से जल चुकी थीं। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
इन बहनों के भाई राकेश व राजेश गत नौ दिसम्बर को मोहल्ले के ही एक कपड़ा व्यवसाई पंकज गगनेजा की पत्नी और बेटी की हत्या में नामजद थे। पुलिस राजेश को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन राकेश अभी फरार है।
कोतवाली प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या के आरोप में भाइयों का नाम आने के बाद मोहल्ले के लोग उन्हें ताने देते थे, जिससे झ्क्षुब्ध होकर दोनों बहनों ने यह कदम उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications