निवेश को बढ़ावा देने के लिए बिहार सम्मेलन शुरू
मोदी ने उद्घाटन भाषण में कहा, 'अब आपके लिए बिहार के विकास में योगदान करने का समय आ गया है।'
सम्मेलन में बिहार क्षेत्र से करीब दर्जन भर प्रवासी भारतीयों सहित लगभग 200 लोग हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से कइयों ने बिहार में सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन का हिस्सा बनने की इच्छा जताई।
यह सम्मेलन एक इंटरनेट पोर्टल बिहारटाइम्स डॉट कॉम द्वारा आयोजित किया गया है।
बिहारटाइम्स डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें इस सम्मेलन में ऐसे कई लोगों के आने की उम्मीद है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में खुद को साबित किया है। यह सम्मेलन बिहार में बदलाव के बारे में सोचने के लिए सरकार, राजनीति, कारोबार, कला, फिल्म, सामाजिक कार्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों के स्थापित लोगों के लिए एक मंच की भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने बताया कि जापानी प्रतिनिधियों ने भी इस सम्मेलन में शिरकत की है।
जापानी प्रतिनिधि टोक्यो कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय के मकोटो काटो ने कहा कि वे बिहार के विकास का हिस्सा बनना चाहते हैं और गया जिले में सर्वे करना चाहते हैं। यहां वे भूमिगत डैम निर्माण, भूमिगत जल संरक्षण और गर्मी के दिनों में किसानों को पानी उपलब्ध कराने की योजना के लिए सर्वे करना चाहते हैं।
सेकी विश्वविद्यालय के एक शोधार्थी कत्सुहिको कुरोसावा ने कहा कि वे सूखे क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications