मप्र में दलित महासम्मेलन रविवार को
मोर्चा के प्रांतीय संयोजक सुंदर सिंह खडसे, प्रदेश अध्यक्ष बी.टी. गजभिये और जन पहल की स्वाति कैथवास ने शनिवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में दलित सुरक्षित नहीं हैं, उन पर अत्याचार हो रहा है, मगर सुनने वाला कोई नहीं है।
दलित नेताओं ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2003 से 2009 के बीच मध्य प्रदेश दलित अत्याचारों के मामले में कभी पहले तो कभी दूसरे स्थान पर रहा है। यह हाल तब है, जब दलितों की रिपोर्ट लिखने में मनमानी की जाती है।
उन्होंने कहा कि महासम्मेलन में प्रदेश के 24 जिलों के प्रतिनिधियों के अलावा देश में दलित अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेता हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications