चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार
संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 18 स्कूली छात्रों ने भाग लिया। इनमें दिल्ली एवं इसके सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों के छात्रों ने भागीदारी की।
डब्ल्यूएफपी की भारत स्थित इकाई के प्रमुख येशिवर्क अबेरू ने कहा, "यह देखना उत्साहवर्धक रहा कि जिन लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिलता, उनके प्रति युवा पीढ़ी में किस तरह की चिंता और संवेदना है।"
उन्होंने कहा कि अपने चित्रों में छात्रों ने न केवल मुश्किलों का सामना करते विश्व के गरीबों पर रोशनी डाली है, बल्कि समाधान के उपाय भी बताए हैं।
इस चित्रकला प्रतियोगिता के लिए लगभग 1,700 प्रविष्टियां आईं। प्रतियोगिता में पांचवीं से लेकर 12वीं तक के विभिन्न कक्षाओं के छात्र शामिल हुए।
विजेताओं को केंद्रीय कृषि, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं जनवितरण राज्यमंत्री के.वी. थॉमस ने पुरस्कार प्रदान किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications