'आईएसआई ने उजागर की सीआईए अधिकारी की पहचान'
आईएसआई ने यह बदले की कार्रवाई की है। समाचार पत्र 'न्यूर्याक टाइम्स' ने शनिवार को इससे सम्बंधित रिपोर्ट प्रकाशित की।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि एक ड्रोन हमले के पीड़ित परिवार द्वारा इस सप्ताह पाकिस्तानी पुलिस को भेजे गए कानूनी शिकायत के बाद सीआईए स्टेशन चीफ की पहचान सार्वजनिक हो गई। इसके बाद उन्हें जान से मारे जाने की धमकियां मिल रही थीं।
समाचार पत्र के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों को पूरा शक है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने सीआईए अधिकारी की पहचान उजागर की है।
समाचार पत्र के अनुसार अधिकारियों का मानना है कि यह संभवत: ब्रूकलिन में पिछले महीने दायर किए गए उस मुकदमे के खिलाफ बदले की कार्रवाई है जिसमें नवंबर 2008 को मुम्बई में हुए आतंकी हमले के लिए आईएसआई प्रमुख का हाथ होना बताया गया है।
यह मुकदमा मुम्बई हमलों के अमेरिकी पीड़ित परिवारों की ओर से दायर किया गया है। इसमें आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा को हमलों में शामिल होना बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications