रूस, भारत के साथ करेगा निर्वाचन समझौता

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऐसा संभवत: पहली बार होगा कि रूस, भारत जैसे विश्व के बड़े लोकतंत्र से मदद मांगेगा। वह भारत के लोकतांत्रिक अनुभवों को साझा करने को इच्छुक है। रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव की अगले हफ्ते भारत यात्रा के दौरान वहां की निर्वाचन एजेंसी निर्वाचन सम्बंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी।

मेदवेदेव मंगलवार की सुबह एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे और बुधवार को आगरा एवं मुम्बई जाएंगे।

रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम. कदाकिन ने यहां आईएएनएस से कहा, "रूस की संघीय निर्वाचन एजेंसी मतदान के अनुभवों को साझा करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी।"

संभावना है कि रूसी संघ के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष व्लादिमीर चुरोव और भारतीय निर्वाचन आयुक्त एस.वाई. कुरैशी के बीच मनमोहन सिंह एवं मेदवेदेव की मौजूदगी में मंगलवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+