कटिहार में 4 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक पी़.के. कन्नन ने बताया कि नक्सली विकास कुमार, शिव नारायण और खुबलेश राम को फलका थाना के पीर मोकामा गांव से गिरफ्तार किया गया, जबकि सुधीर मंडल को कुर्सेला में पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर आरोप है कि वे सड़क निर्माण कंपनियों के मालिकों से फोन पर जबरन पैसा मांगते हैं तथा नहीं देने पर उन कंपनियों के वाहनों को जला देते हैं।
कन्नन ने कहा कि इन नक्सलियों के पास से नक्सली बैनर, झंडा तथा नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications