कांग्रेस महाधिवेशन : उठ सकती है हिन्दू संगठनों के आतंकी सम्बंधों की जांच की मांग !
तीन दिवसीय महाधिवेशन में पारित किए जाने वाले राजनीतिक, आर्थिक और विदेश मामलों के प्रस्तावों पर शनिवार को विषय समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव में इस बात पर जोर रहेगा कि कांग्रेस देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसकी देश भर में मौजूदगी है। इसमें आम जीवन और आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र की चुनौतियों के मुद्दे भी शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि कुछ सदस्यों ने ऐसा सुझाव दिया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों की आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की भी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications