झारखण्ड में नक्सली ढेर, 4 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार एक नक्सली रांची से लगभग 35 किलोमीटर दूर खूंटी के मोरानबुरू के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अभियान के दौरान एक नक्सली शिविर को भी नष्ट कर दिया गया।
दूसरी ओर, पलामू में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। वे लेस्लीगंज इलाके के एक छोटे नक्सली संगठन झारखण्ड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) से ताल्लुक रखते थे। उनके पास से एक रिवाल्वर और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications