कश्मीर में आग से 44 घर नष्ट
पुलिस के मुताबिक आगजनी की पहली घटना बांदीपोरा जिले के खोटरान (तुहैल) गांव में हुई, जहां 35 घर और एक मस्जिद जल गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सबसे पहले बांदीपोरा में गुरेज थानांतर्गत एक मस्जिद में आगजनी की घटना हुई।"
पुलिस ने बताया कि ऐसी ही एक अन्य घटना उसी समय कुपवाड़ा जिले के अमरगढ़ गांव में हुई, जहां नौ घर, सात गोशालाएं, दो दुकानें और दो चावल के गोदाम जल गए।
ज्ञात हो कि घाटी में लंबे समय तक सूखे की स्थति रहने के कारण जंगल में आग लगने एवं रिहायशी इलाकों में आगजनी की हाल ही में कई घटनाएं हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि कड़ाके की ठंड के दौरान गर्मी पाने के लिए सूखी घास और अधजले कोयले जलाए जाते हैं, जिस कारण आगजनी की बड़ी घटनाएं होती हैं। इन इलाकों में आग को बुझाने के लिए पानी भी मुश्किल से मिल पाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications