पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 51 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

स्थानीय समाचार चैनल 'एक्सप्रेस टीवी' के मुताबिक "तीन ड्रोन हमले खैबर एजेंसी के तीराह घाटी में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के गुप्त ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।"

चैनल के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शुक्रवार शाम किए गए तीसरे हमले में संगठन का सरगना मंगल बाघ की मौत हुई है अथवा नहीं। तीनों हमले 24 घंटे के भीतर हुए हैं।

ज्ञात हो कि मंगल बाघ खैबर एजेंसी में स्थानीय अपराधी है। पेशावर से 30 किलोमीटर दूर यह स्थान खैबर पखतूनख्वा प्रांत की राजधानी है। बाघ फिरौती के लिए यहां अपहरण और अन्य अपराधों को अंजाम देता है।

बाघ का अफगानिस्तान सीमा से लगे स्वात और वजीरिस्तान में अन्य आतंकवादी संगठनों जैसे तालिबान और अलकायदा से भी सम्बंध हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 के बाद एक दिन में किया गया यह सबसे घातक ड्रोन हमला है। अब तक 200 से अधिक ड्रोन हमलों में 1,800 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+