अफगानिस्तान का औचक दौरा कर सैनिकों से मिलीं मार्केल
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक उन्होंने कुंदुज स्थित जर्मन सैन्य ठिकाने पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ रक्षा मंत्री कार्ल थेडोर जू गुतेनबर्ग और जर्मन सेना के प्रमुख वोल्कर वीकर मौजूद थे।
चांसलर ने पिछले महीने तालिबान से लगातार चार दिन तक लड़ने वाले सैनिकों से बातचीत की। इस लड़ाई में जर्मन सैनिकों ने चार दराह जिले के दक्षिणी इलाके से तालिबान को खदेड़ दिया।
मार्केल ने सैनिकों से कहा, "तालिबान के खिलाफ अपनी वीरता दिखाने पर मैं आपको धन्यवाद देने यहां आई हूं।"
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अफगानिस्तान में जर्मन सैनिकों की मौजूदगी उनके देश की सुरक्षा के लिए भी है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 के बाद मार्केल का अफगानिस्तान का यह तीसरा दौरा है। तालिबान के साथ लड़ाई में अब तक 45 जर्मन सैनिक शहीद हुए हैं। इस समय अफगानिस्तान में 4,700 जर्मन कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications